सोनम वांगचुक ने आधी रात खत्म किया 26 दिनों का अनशन; पेपर लीक पर सख्त कानून लाने जा रही सरकार

सोनम वांगचुक ने आधी रात खत्म किया 26 दिनों का अनशन; पेपर लीक पर सख्त कानून लाने जा रही सरकार

नई दिल्ली / गुरुग्राम: देश में NEET पेपर लीक और कॉक्रॉच जनता पार्टी (CGP) के प्रदर्शनों के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पर्यावरण एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने 26 दिनों से जारी अपनी भूख हड़ताल को गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे समाप्त कर दिया है। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जिपेंद्र सिंह की मौजूदगी में वांगचुक को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया गया।

देश में हिंसा रोकने और बातचीत के बाद लिया फैसला’

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि देश में हिंसा की आशंकाओं और विभिन्न शर्तों पर लंबी चर्चा के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के 65 सांसदों ने मुझसे अनशन समाप्त करने की अपील की थी। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि हिंसा रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क रहें। सरकार की संवेदनशीलता के लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं और जल्द ही एक अलग वीडियो में विस्तृत जानकारी दूंगा।

सरकार की ओर से मिले ये प्रमुख आश्वासन

सकारात्मक रुख: मांगों को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक बना हुआ है।

केस दर्ज नहीं होंगे: दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज नहीं किए जाएंगे।

शिक्षा व परीक्षा सुधार: परीक्षा प्रणाली में सुधार और पेपर लीक समस्या का ठोस समाधान निकाला जाएगा।

मुआवजे पर विचार: NEET से जुड़े सुसाइड मामलों में पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा देने पर विचार किया जाएगा।

 

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान: पेपर लीक पर आएगा सख्त कानून

दूसरी तरफ, केंद्र सरकार पेपर लीक मामलों को लेकर पूरी तरह एक्शन में आ गई है:

फास्ट ट्रैक कोर्ट: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात जारी वीडियो संदेश में बताया कि शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में सख्त सजा के प्रावधान और फास्ट ट्रैक कोर्ट के मसौदे पर चर्चा की जाएगी।

संसद में बिल: इसे सोमवार को संसद में पेश कर जल्द से जल्द पारित कराने का प्रयास रहेगा।

24 घंटे में वार्ता के 4 न्योते: सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों को बातचीत के लिए 24 घंटे में 4 बार प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, CGP और सरकार के बीच शुक्रवार दोपहर बातचीत की संभावना है।

MP Expose
Author: MP Expose

Leave a Comment

और पढ़ें