अशोकनगर में फिल्मी ड्रामा: तीसरे पति को छोड़ प्रेमी संग भागी महिला; थाने पहुंचते ही प्रेमी ने भी फेरा मुंह!
अशोकनगर | मध्य प्रदेश के अशोकनगर के देहात थाने में गुरुवार को एक ऐसा हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जिसकी कहानी किसी सस्पेंस फिल्म से कम नहीं है। 3 महीने पहले ही तीसरी शादी करने वाली एक महिला अपने पति के दोस्त संग फरार हो गई। लेकिन जब पुलिस ने तीनों को थाने में आमने-सामने बिठाया, तो जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी!
ड्रेस का नाप दिलवाने गया हूँ…और फिर बंद हुआ फोन
पीड़ित पति रामवीर (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से बस ड्राइवर है। उसकी पत्नी शहर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है। बुधवार को वह स्कूल गई लेकिन घर वापस नहीं लौटी।जब पति ने पत्नी को फोन किया, तो फोन उसके ही दोस्त प्रिंन्स (ट्रक ड्राइवर) ने उठाया। प्रिंस ने बहाना बनाया कि वह महिला को स्कूल ड्रेस का नाप दिलवाकर छोड़ देगा।इसके बाद दोनों के फोन बंद आने लगे। अनहोनी के डर से पति ने देहात थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
8 दिन पुरानी दोस्ती और ‘लव एट फर्स्ट sight’!
रामवीर के मुताबिक, 3 महीने पहले ही उसने गुरुद्वारे में रीति-रिवाज से इस महिला से तीसरी शादी की थी।
ट्विस्ट: करीब 8 दिन पहले रामवीर अपनी पत्नी को लेकर पुरानी मंडी गया था, जहाँ उसकी मुलाकात अपने ट्रक ड्राइवर दोस्त प्रिंस से हुई।
रामवीर ने ही अपनी पत्नी की पहचान प्रिंस से कराई थी।
महज 8 दिनों की इस जान-पहचान में दोनों के बीच प्यार पनप गया और महिला अपने पति को छोड़कर प्रेमी (पति के दोस्त) के साथ रफूचक्कर हो गई।
थाने में खुला ‘अतीत का राज’ और हुआ महा-ड्रामा!
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला और प्रेमी प्रिंस को खोज निकाला और थाने बुलाया। पूछताछ में महिला के अतीत के चौंकाने वाले पन्ने खुले:
पहली शादी: 2023 में हुई थी, जिसे छोड़कर वह दूसरे व्यक्ति के पास चली गई।
दूसरी शादी: दूसरे पति के साथ करीब 2 साल रही।
तीसरी शादी: रामवीर के साथ 3 महीने पहले हुई।
चौथी तैयारी: अब वह रामवीर के दोस्त प्रिंस से शादी करने जा रही थी।
हाई-ड्रामा क्लाइमेक्स
थाने में महिला ने तीसरे पति के साथ रहने से साफ इनकार कर दिया और प्रेमी के साथ जाने की जिद पकड़ी। इस पर दुखी पति ने भी उसे साथ रखने से मना कर दिया। असली झटका तब लगा जब प्रेमी प्रिंस ने भी पलटते हुए महिला को अपने साथ रखने से साफ इंकार कर दिया!
पुलिस का क्या कहना है?
युवक ने अपनी पत्नी के गुम होने की शिकायत की थी। महिला और उसके प्रेमी को ढूंढकर बुलाया गया। महिला ने पति के साथ जाने से इनकार किया तो पति ने भी उसे अपनाने से मना कर दिया। वहीं, महिला जिस प्रेमी के साथ जाना चाहती थी, उसने भी उसे साथ रखने से साफ मना कर दिया है।”
—भुवनेश शर्मा (थाना प्रभारी, देहात थाना, अशोकनगर)

