MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अशोक वर्णवाल होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अशोक वर्णवाल होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन बने नीति आयोग के CEO

भोपाल। मध्यप्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा फेरबदल हुआ है। 1991 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक वर्णवाल को मध्यप्रदेश का नया मुख्य सचिव (CS) नियुक्त किया गया है। वहीं, मौजूदा मुख्य सचिव अनुराग जैन को केंद्र में नीति आयोग का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है। यह पहला मौका है जब मध्यप्रदेश कैडर के किसी आईएएस अधिकारी को नीति आयोग की कमान सौंपी गई है। अनुराग जैन आयोग में दो साल अपनी सेवाएं देंगे।

 

समय से 40 दिन पहले लिया गया फैसला

अनुराग जैन का कार्यकाल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा था, लेकिन केंद्र और राज्य सरकार ने कार्यकाल खत्म होने से 40 दिन पहले ही अचानक आदेश जारी कर सभी को चौंका दिया।

 

वर्णवाल ने cm से की मुलाक़ात

बुधवार शाम पहले कार्मिक विभाग ने अनुराग जैन का नीति आयोग में तबादले का आदेश जारी किया और देर रात 9:27 बजे राज्य सरकार ने अशोक वर्णवाल को नया सीएस नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की। आदेश जारी होने के बाद दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की।

 

इसलिए बने वर्णवाल राज्य के प्रशासनिक मुखिया

विश्वसनीयता: अशोक वर्णवाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते हैं।

अनुभव और कड़क मिज़ाज: वे परिणाम देने वाले और अनुशासनप्रिय आईएएस अफसर माने जाते हैं। वे लंबे समय तक वन एवं पर्यावरण विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

वरिष्ठता: 1991 बैच के दूसरे सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वे जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त (Retire) होंगे।

MP Expose
Author: MP Expose

Leave a Comment

और पढ़ें