Big Breaking : NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से त्यागपत्र, PM को भेजा इस्तीफा
नई दिल्ली: नीट (NEET) परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर चौतरफा दबाव का सामना कर रहे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है, हालांकि इसे आधिकारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
इस्तीफे की वजह और सोशल मीडिया पोस्ट

9
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) के जरिए अपने इस कदम की जानकारी साझा की। अपनी पोस्ट में उन्होंने देश के मौजूदा माहौल और छात्रों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित देश भर में जिस तरह के हालात बने हैं, उसका कोई देश विरोधी तत्व गलत फायदा न उठा पाए और राष्ट्र की एकजुटता बनी रहे, इसी सोच के साथ उन्होंने यह फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा कि छात्र कानूनी अड़चनों में उलझने के बजाय अपनी पढ़ाई और करियर निर्माण पर ध्यान केंद्रित करें, इसी बात को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपना पद छोड़ने का निर्णय लिया है।
महीनों से जारी था विरोध-प्रदर्शन
उल्लेखनीय है कि नीट पेपर लीक कांड सामने आने के बाद से ही देशभर में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर मांग तेज हो गई थी। राजधानी दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) पिछले करीब एक महीने से लगातार इस मुद्दे पर धरना-प्रदर्शन कर रही थी। इसके अलावा, कांग्रेस समेत तमाम प्रमुख विपक्षी दल भी लगातार धर्मेंद्र प्रधान के पद छोड़ने पर अड़े हुए थे।
CJP के दीपके का बयान

शिक्षा मंत्री के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिजीत दीपके ने इसे लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा इस बात का प्रमाण है कि यदि निडर होकर सरकार के सामने अपनी मांग रखी जाए, तो उसे झुकना पड़ता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में जनता या आंदोलनकारियों को डरने की कोई आवश्यकता नहीं है।

