अचानक बढ़ा जलस्तर, खेत में काम कर रहे मजदूरों में मची अफरा-तफरी; जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा
रायसेन। जिले की बरेली तहसील से एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां घोघरा नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने के कारण नदी पार खेतों में काम कर रहे 9 मजदूर पानी के तेज बहाव में फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही होमगार्ड की डिजास्टर रेस्क्यू टीम ने मोर्चा संभाला और त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
तेज बहाव में मोटर बोट बनी जीवनदायिनी
नदी में पानी बढ़ते ही मजदूरों में हड़कंप मच गया था। होमगार्ड की टीम ने बिना वक्त गंवाए घटनास्थल पर पहुंचकर मोटर बोट की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। तेज बहाव के बावजूद टीम ने अपनी सतर्कता और समन्वय से सभी मजदूरों को एक-एक कर सुरक्षित नदी पार कराया।
छिंदवाड़ा जिले के रहने वाले हैं सभी मजदूर
रेस्क्यू किए गए सभी 9 मजदूर छिंदवाड़ा जिले के निवासी हैं, जो यहां मजदूरी करने आए थे।
सुरक्षित निकाले गए मजदूर

मोहनवती, मोनिस, प्रमिला, लक्षमन्या, सविता, सुखराम, रामकुमार, शंकर और रोहित।
मजदूरों ने जताया आभार
मौत के मुंह से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद सभी मजदूरों ने होमगार्ड और रेस्क्यू टीम का दिल से धन्यवाद किया।रेस्क्यू टीम में ये रहे शामिल
यह पूरा अभियान जिला कमांडेंट उमेश कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक चलाया गया। रेस्क्यू दल में मुख्य रूप से शामिल रहे:
प्रभारी: नायक परसराम मेहरा
टीम सदस्य: सैनिक विजय सिंह, राजेश शर्मा, जीवन सिंह ठाकुर, ब्रजेन्द्र राजपूत और शम्भूप्रसाद।
